Tuesday , December 23 2025 6:08 AM
Home / News / अमेरिकाः चर्च में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 1 घायल

अमेरिकाः चर्च में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 1 घायल


अमेरिका में उत्तरी टेक्सास स्थित एक चर्च में गोलीबारी के कारण सुबह दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोलीबारी फोर्ट वर्थ के पास वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट इन व्हाइट में हुई। द डलास मॉर्निंग न्यूज के अनुसार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हुई। इस घटना में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चर्च की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरु कर दी है।