
रूस-यूक्रेन युद्ध का खामियाजा पुतिन की गर्लफ्रेंड (putins girlfriend) और पूर्व जिमनास्ट अलीना कबाएवा (39) को भुगतना पड़ा है। अमेरिका ने अलीना (Alina Kabaeva) का वीजा फ्रीज कर दिया है इसके अलावा उनकी संपत्तियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी मंगलवार को अमेरिका के वित्त विभाग ने दी।
ताजा प्रतिबंध रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नजदीकी और रूस के इलीट वर्ग के सदस्यों पर लगाया गया है। अमेरिका के वित्त विभाग ने मंगलवार को कहा कि बाइडन प्रशासन ने पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट और ‘स्टेट ड्यूमा’ (रूसी संसद का निचला सदन) की पूर्व सदस्य अलीना कबाएवा का वीजा फ्रीज कर दिया है और उनकी संपत्तियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
कबाएवा पर ब्रिटेन लगा चुका है प्रतिबंध : विभाग ने कहा कि कबाएवा रूस की एक मीडिया कंपनी की प्रमुख भी हैं, जो यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन करती है। पुतिन के जेल में बंद आलोचक एलेक्सी नवलनी लंबे अरसे से कबाएवा के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कबाएवा की मीडिया कंपनी ने यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। ब्रिटेन ने मई में काबेवा कबाएवा के खिलाफ प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी। वहीं, यूरोपीय संघ ने जून में उन पर यात्रा और संपत्ति संबंधी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
कुछ दिनों पहले यह चर्चा थी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर पिता बन सकते हैं और इस बच्चे की मां उनकी गर्लफ्रेंड होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में ये चौंकाने वाला दावा किया गया है। लगभग 70 साल के रूसी राष्ट्रपति फिलहाल यूक्रेन पर हमले के चलते बड़े पैमाने पर वैश्विक आलोचना का सामना कर रहे हैं। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि पुतिन और अलीना के दो बच्चे पहले से हैं और अब वह एक बेटी को जन्म देने वाली हैं।
अमेरिका के वित्त विभाग ने एंड्री ग्रिगोरीविच गुरेव पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जो विटनहर्स्ट एस्टेट के मालिक हैं। 25 कमरों वाला विटनहर्स्ट एस्टेट लंदन में बकिंघम पैलेस के बाद दूसरा सबसे बड़ा महल है। उनका 12 करोड़ डॉलर के याच भी प्रतिबंध के दायरे में है। इससे पहले, अप्रैल में अमेरिका ने पुतिन की दोनों बेटियों-कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर प्रतिबंध लगाए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website