
हॉलीवुड एक्ट्रेस पेनी मार्शल का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की जानकारी उनके पब्लिसिस्ट ने दी हैै। बीबीसी के मुताबिक, उनके पब्लिसिस्ट ने कहा कि मार्शल का निधन सोमवार को उनके हॉलीवुड हिल्स स्थित घर में हो गया। वे डायबिटीज संबंधी जटिलताओं की शिकार थीं।
बता दें कि पेनी मार्शल टीवी सीरीज ‘लार्वेन एंड शर्ली’,’बिग’ और ‘अ लीग ऑफ देयर ओन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। आईएएनएस के मुताबिक, फिल्म ‘बिग’ की सफलता ने मार्शल को पहली ऐसी महिला निर्देशक बना दिया, जिनकी फिल्म ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई की। वह पहली ऐसी महिला निर्देशक भी बनीं, जिनकी दो फिल्मों ने 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई की और दूसरी ऐसी महिला निर्देशक रहीं जिनकी फिल्म बतौर सर्वश्रेष्ठ पिक्चर ऑस्कर के लिए नामित हुई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website