
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी गायिका हेल्सी ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह गायक-संगीतकार जॉन मेयर को डेट कर रही हैं।
‘एबीसीन्यूज डॉट गो डॉट कॉम’ के मुताबिक, 24 वर्षीय हेल्सी ने सोशल मीडिया पर इस धारणा की आलोचना की है कि अगर एक मर्द या औरत एक-दूसरे से बात करते हैं तो दोनों के बीच जरूर कुछ चल रहा होता है।
हेल्सी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे पास पुरानी धारणाओं से अलग कुछ नए विचार थे। क्या हो अगर…हम महिला कलकारों को दोस्त बनाने दे..बगैर यह सोचे कि वे साथ में सो रहे हैं?’’
‘बैड एट लव’ की गायिका ने कहा, ‘‘मैं जानती हूं, बखूबी जानती हूं तिक यह पूरी तरह से महात्वांकाक्षी है, लेकिन कल्पान करें कि अगर हम ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो?’’
सोशल मीडिया पर कई टिप्पणियों में हेल्सी और जॉन मेयर द्वारा एक-दूसरे के साथ बातचीत करने व अपने विचार रखने के बाद दोनों के डेट करने की अफवाहों का बाजार गर्म हुआ था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website