
अमेरिका के 2 सबसे फेमस कॉमिडी टेलीविजन सीरीज ‘साइनफेल्ड’ और ‘द किंग ऑफ क्वीन्स’ में एकदम झगड़ालू फादर का रोल निभाकर फेमस हुए दिग्गज एक्टर और काॅमेडियन जैरी स्टिलर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।
इस खबर की जानकारी खुद उनके बेटे बेन स्टिलर ने दी। बेन एक तस्वीर शेयर कर पापा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा-‘वह एक महान पिता और दादा थे और उससे भी ज्यादा 62 सालों से ज्यादा तक ऐन के समर्पित पति थे। उन्हें बहुत मिस किया जाएगा। लव यू डैड।’
बता दें कि जेरी स्टिलर की पत्नी ऐन मायरा भी काॅमेडियन थी और इनकी जोड़ी 60 के दशक में काफी मशहूर थी। उन्होंने कॉमिडी टीवी शोज के अलावा कई हॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया था। जैरी स्टिलर एक बहु प्रतिभाशाशाली कलाकार थे। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था।
Home / Entertainment / नहीं रहे अमेरिका के मशहूर काॅमेडियन जेरी स्टिलर,बेटे ने तस्वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website