Sunday , March 22 2026 2:22 PM
Home / News / US की दरियादिलीः पाक से आतंकियों पर एक्शन की शर्त हटाई, मदद का भी एेलान

US की दरियादिलीः पाक से आतंकियों पर एक्शन की शर्त हटाई, मदद का भी एेलान


इस्लामाबादः 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से पहले ही पीटीआई पार्टी के नेता इमरान खान के लिए अमरीका से राहत की खबर हैै। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दरियादिली दिखाते हुए पाक को 15 करोड़ डॉलर मदद का एेलान किया है। इसके अलावा अमरीकी संसद द्वारा पारित रक्षा विधेयक के अनुसार अब पाकिस्तान को अमरीका से सहायता पाने के लिए आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।
बुधवार को पारित इस विधेयक में भले ही पाकिस्तान को मिलने वाली सहायता राशि घटाकर 15 करोड़ डॉलर कर दी गई है, लेकिन इस धन को पाने के एवज में हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कार्रवाई की पूर्व शर्त भी ट्रंप प्रशासन ने हटा ली है।अमरीकी कांग्रेस के सीनेट में 2019 वित्त वर्ष के लिए जॉन एस मैक्केन नेशनल डिफेंस अथॉराइजेशन एक्ट (एनटीएए) (रक्षा विधेयक) 10 मतों के मुकाबले 87 मतों से पारित कर दिया गया।
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने विधेयक पर पिछले सप्ताह ही मुहर लगा दी थी, अब यह हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास जाएगा। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को पाकिस्तान की नई सरकार को चीन के ऋणदाताओं को भुगतान के लिए किसी संभावित राहत पैकेज की मंजूरी के प्रति आगाह किया था।