
महानायक अमिताभ बच्चन बहुत ही जल्द एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। वह साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा कि चिरंजीवी के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। अमिताभ बच्चन जल्द तेलुगु फिल्म की स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वे साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की एक फिल्म कर रहे हैं।
इसमें अमिताभ का लुक सामने आया है। अमिताभ ने शूटिंग की तस्वीरें टि्वटर पर शेयर की हैं। इस तेलुगु फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।
बता दें चिरंजीवी की इस फिल्म में अमिताभ कैमियो रोल में नज़र आएंगे। बुधवार को अमिताभ हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे और गुरुवार देर रात उन्होंने अपनी ये तस्वीरें फैन्स से शेयर कीं।
खबरों की मानें तो अमिताभ चिरंजीवी की फिल्म ‘से रा नरसिम्हा रेड्डी’ में किसी ऋषि मुनि की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके लुक को देखकर उनकी फिल्म सूर्यवंशम् की याद आना स्वाभाविक है। वे 19 साल बाद एक बार फिर सूर्यवंशम (1999) जैसे लुक में नजर आए।
Home / Entertainment / Bollywood / साउथ के इस सुपरस्टार के साथ शूट कर रहे अमिताभ बच्चन, सामने आया फिल्म में उनका लुक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website