Tuesday , March 24 2026 12:06 PM
Home / Entertainment / एमी का खुलासा, पतला दिखने के लिए यह करती हैं अभिनेत्रियां

एमी का खुलासा, पतला दिखने के लिए यह करती हैं अभिनेत्रियां


लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री एमी शूमर का कहना है कि कैमरे के सामने आने वाली ज्यादातर महिलाएं ‘हंगरी डेज’ की योजना बनाकर पतली होती हैं, उन दिनों वह खाती नहीं है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, शूमर ने अपनी अभिनेत्री मित्रों के बारे में यह बात कही,

उन्होंने कहा कि उनकी कुछ प्रसिद्ध मित्र कैलेंडर में ऐसे दिनों की योजना बनाती है और इस दौरान वे भूखी रहती हैं।

वह सामाजिक निमंत्रण को भी अस्वीकार कर देती हैं, जिससे वे घर में ही रहें।

शूमर ने कहा कि वह अपनी लुक्स से नाखुशी महसूस नहीं करतीं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मजेदार है। मैं अवॉर्ड शोज में जाती हूं और खुदको बेस्ट दिखाने की कोशिश करती हूं और मैं कॉस्टयूम डिजाइनर जैसी दिखती हूं और मुझे इस पर गर्व है।’’

पिछले महीने, शूमर शेफ क्रिस फिशर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।