Tuesday , March 24 2026 2:24 AM
Home / Entertainment / अपने नाम से ‘पिट’ हटाएंगी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बड़ी बेटी शिलोह, 18 साल की होते ही उठाया बड़ा कदम

अपने नाम से ‘पिट’ हटाएंगी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बड़ी बेटी शिलोह, 18 साल की होते ही उठाया बड़ा कदम


एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की सबसे बड़ी बायोलॉजिकल बेटी शिलोह जोली-पिट ने 18 साल की होने के तुरंत बाद अपने आखिरी नाम (सरनेम) से ‘पिट’ हटाने के लिए कानूनी कागज कार्रवाई दायर की है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है। पढ़ें क्या है पूरी रिपोर्ट।
कभी हॉलीवुड के फेमस स्टार कपल रहे एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के रिश्ते खराब हो चुके हैं। अब उनसे जुड़ी एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की सबसे बड़ी बेटी शिलोह जोली-पिट ने कथित तौर पर अपने आखिरी नाम (सरनेम) से ‘पिट’ हटाने के लिए कानूनी कागजी कार्रवाई दायर की है। यह खबर 27 मई को शिलोह के 18 साल पूरे होने के कुछ समय बाद आई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, Shiloh Jolie-Pitt ने अपने जन्मदिन पर याचिका दायर की, जो इस बात का संकेत है कि वह एडल्ट होते ही यह बदलाव करना चाहती हैं। इस कदम के पीछे के कारणों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं, कुछ रिपोर्ट में शिलोह और उनके पिता ब्रैड पिट के बीच संबंध तनावपूर्ण थे।