Wednesday , March 25 2026 8:52 AM
Home / Entertainment / पति ब्रैड पिट के साथ फिर से परिवार बसाना चाहती हैं एंजेलिना जोली, शादी के 2 साल बाद दी थी तलाक की अर्जी

पति ब्रैड पिट के साथ फिर से परिवार बसाना चाहती हैं एंजेलिना जोली, शादी के 2 साल बाद दी थी तलाक की अर्जी


हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने शादी के 2 साल बाद अपने पति ब्रैड पिट से तलाक की अर्जी दे दी थी। उनके तलाक की वजह दोनों के बीच आपसी मतभेद होना बताया गया था। एंजेलिना और ब्रैड द्वारा तलाक के लिए दायर की गई अर्जी को ढाई साल हो चुके है।
हाल ही में अब जोली अपने परिवार को फिर से एक करना चाहती हैं। एंजेलिना ने बताया कि वो फिर से ब्रैड के साथ अपने रिश्ते को सुधारना चाहती हैं। जोली ने ब्रैड के खिलाफ कोर्ट में पेपर्स दिए थे। जिनमें लिखा था कि पिट बच्चों के खर्च की भरपाई नहीं कर रहे हैं।
2016 में दाखिल की थी तलाक की अर्जी
43 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी।

– एंजेलिना ने हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट से 8 साल के रिलेशन के बाद 2014 में शादी की थी।

– पिछले 10 सालों से दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही थी। इनके 6 बच्चे भी हैं।

– ब्रिटेन के अखबार ‘द सन’ की खबर के मुताबिक, अब एक्ट्रेस एंजेलिना का मन थोड़ा बदल गया है और वे चाहती हैं कि ब्रैड पिट उनकी लाइफ में वापस आ जाएं।
– हालांकि, अखबार ने यह भी दावा किया है कि 55 साल के ब्रैड पिट किसी भी तरह की सुलह में इंटरेस्टेट नहीं हैं और वो चाहते हैं कि यह मामला जल्द से सेटल हो जाए। दोनों छह बच्चों मैडॉक्स, शिलोह, पैक्स, विवियन, जाहरा और नॉक्स के माता-पिता हैं। मेडॉक्स, पैक्स और ज़ाराह गोद लिए हुए हैं।
बच्चों को लॉस एंजिल्स में जोली के पास ही रखा गया था, जबकि ब्रैड के आने-जाने और बच्चों के साथ टाइम स्पैंड करने का शेड्यूल जज ने खुद ही बनाया था।बता दें कि ब्रैंजलीना के नाम से मशहूर यह जोड़ी 2004 से लिव इन रिलेशन में साथ रह रहे थे और 2014 में उन्‍होंने शादी की थी। कुछ समय से मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि एंजेलिना और ब्रैड के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन एंजेलिना ने मीडिया में बयान दिया था कि हर हाल में वे और ब्रैड पिट साथ रहेंगे।