
अभिनेत्री एंजेलीना जोली की फिल्म मेलफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ इवेल 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा बुधवार को वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो द्वारा की गई। फिल्म की तारीख पहले 29 मई 2020 तय की गई थी।
रिलीज की नई तारीख के बाद फिल्म को ब्लमहाउस प्रोडक्शंस की फिल्म से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी जिसका नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। वहीं, इसे द एडम्स फैमिली, द गोल्डफिंच से भी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी। अगर मेलफिसेंट 2 अपनी पुरानी तारीख पर रिलीज होती तो उसे फास्ट एंड फ्यूरियस 9 और द स्पंजबॉब मूवी से मुकाबला करना पड़ता। फिल्म में एंजेलीना नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website