
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री एनी हैथवे का कहना है कि वह अपने शरीर व शारीरिक ढांचे, रंग-रूप से खुश हैं और इस पर किसी और की टिप्पणी नहीं चाहतीं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, हैथवे (35) अपनी आगामी फिल्म में अपने किरदार के लिए अपना वजन बढ़ा रही हैं और कई बार उन्हें उनके शरीर को लेकर शर्मिंदा महसूस कराने की कोशिश की गई है।
हैथवे ने टीवी शो ‘टुडे’ में कहा, ‘‘यह कहते हुए एक तरह से दुख होता है। मैं बस गर्मियों का आनंद लेना चाहती हूं और चाहती हूं कि हर कोई जान जाए कि मैं अपने शरीर से खुश हूं और अगर मेरा शरीर अलग है तो आप जो सोचते हैं, वह आपका अनुभव होना चाहिए। मेरा अनुभव मेरा है और मैं इससे प्यार करती हूं। ’’
शरीर को लेकर शर्मिंदा महसूस कराने के बारे में हैथवे ने कहा कि वह हमेशा ऐसे अनुभव से दो-चार होती रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website