Sunday , March 29 2026 8:33 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अनुराग डोभाल बने पापा, पत्नी रितिका ने राम नवमी पर दिया पहले बच्चे को जन्म, बेटा या बेटी? सस्पेंस बरकरार

अनुराग डोभाल बने पापा, पत्नी रितिका ने राम नवमी पर दिया पहले बच्चे को जन्म, बेटा या बेटी? सस्पेंस बरकरार


अनुराग डोभाल इस वक्त नाजुक स्थिति में हैं। वह दोस्त के फार्महाउस पर हैं। अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, उनकी पत्नी रिकिता चौहान ने राम नवमी के मौके पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है। यहां उन्होंने बताया कि 27 मार्च, 2026 को उनके घर पर नन्हा मेहमान आया है। हालांकि बेटा हुआ है या बेटी, इसका खुलासा नहीं किया है। मगर अब सोशल मीडिया पर सभी कपल को बधाई दे रहे हैं। कह रहे हैं कि ‘जूनिय बाबू भइया’ आ गया है।
अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने 30 अप्रैल 2025 को शादी की थी और पहली एनिवर्सरी के पहले वह माता-पिता बन गए। अनुराग डोभाल ने तो इस बारे में अभी कोई पोस्ट नहीं किया है। लेकिन रितिका चौहान ने 28 मार्च को अपडेट दिया और लिखा, ‘राम नवमी के पावन दिन भगवान ने हमें नायाब तोहफे से नवाजा है। 27.03.2026.’ इसके साथ उन्होंने बच्चे के पैर की तस्वीर शेयर की, जिसमें एक पैर पर स्याही लगी हुई थी।
रितिका चौहान का रिएक्शन आया था – रितिका चौहान ने अनुराग डोभाल के बैक-टू-बैक आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कहा था कि वह शांत हैं इसका मतलब ये नहीं कि उनके पास अपनी सफाई में कहने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने सवाल भी खड़ा किया था कि जब उन्हें जरूरत थी तो वह कहां थे? क्योंकि बाकियों की जरूरत के समय वह मौजूद थीं।