
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा हाल ही में एक साथ डिनर पर स्पॉट हुए। दोनों मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्त्रां के बाहर नजर आए।
इस दौरान प्रीति जहां ऑलिव ग्रीन और रेड नी लेंथ ड्रेस में दिखीं वहीं अर्जुन कैजुअल आउटफिट में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा फिल्म ‘दिल है तुम्हारा’ में 18 साल पहले एक साथ नजर आए थे।
अर्जुन की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह अपनी पत्नी मेहर जेसिया और बेटियों- माहिकावह और माहिरा से अलग रह रहे हैं। तभी तो आजकल अर्जुन रामपाल डिनर पर स्पॉट किए जा रहे हैं।
खबरों के मुताबिक ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान से बढ़ती नजदीकियों की वजह से अर्जुन रामपाल की शादी में तनाव बढ़ गया है जिसकी वजह से वो घर छोड़कर अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। पिछले साल एक पार्टी में मेहर जेसिया और सुजैन खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ था।
बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे पर चीखने-चिल्लाने लगीं। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बहस हुई। फैशन डिजाइनर सुरीली गोयल दोनों के बीच आईं और मामला सुलझाने की कोशिश की मगर मेहर पार्टी छोड़कर चली गईं।
तभी से यह कयास तेज हो गए थे कि सुजैन से बढ़ती अर्जुन की करीबियों की वजह से मेहर टेंशन में थीं।
Home / Entertainment / Bollywood / प्रीति जिंटा के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए अर्जुन रामपाल, पत्नी और बेटियों को छोड़ रह रहे हैं अलग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website