Monday , February 16 2026 4:23 AM
Home / Uncategorized / आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का ऐलान, भारत बनाएगा रॉकेट-मिसाइल फोर्स, कहां टिकते हैं चीन और पाकिस्तान

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का ऐलान, भारत बनाएगा रॉकेट-मिसाइल फोर्स, कहां टिकते हैं चीन और पाकिस्तान


सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत को खास रॉकेट मिसाइल फोर्स की जरूरत है। ऑपरेशन सिंदूर से सबक लेते हुए, भारतीय सेना अपनी युद्ध क्षमता को बढ़ाने पर व्यापक ध्यान केंद्रित कर रही है। खास तौर पर क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति में हो रहे बदलावों को देखते हुए भारत रॉकेट मिसाइल फोर्स गठित करने पर विचार कर रहा है। चीन और पाकिस्तान दोनों के पास इस तरह की यूनिट्स हैं, ऐसे में भारत को भी ऐसे एक फोर्स पर जल्द आगे बढ़ने की जरूरत है।
रॉकेट मिसाइल फोर्स क्यों जरूरी, आर्मी चीफ ने बताया – सेना दिवस से ठीक पहले मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी चीफ ने कहा कि हमारे पास एक रॉकेट मिसाइल फोर्स का होना समय की मांग है। इसके तहत बड़ी संख्या में ड्रोन, मिसाइल और एयर डिफेंस हथियार शामिल किए जाएंगे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि हम रॉकेट मिसाइल फोर्स स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पाकिस्तान ने रॉकेट फोर्स स्थापित कर लिया है और चीन ने भी ऐसा ही एक बल बनाया है। ऐसे में ये समय की मांग है कि हम भी ऐसी ही एक फोर्स स्थापित करें।