Thursday , March 26 2026 11:59 PM
Home / Entertainment / बेटी को बिस्तर पर ले जाने के दौरान ऐश्टन कूचर का टूटा अंगूठा

बेटी को बिस्तर पर ले जाने के दौरान ऐश्टन कूचर का टूटा अंगूठा


हॉलीवुड स्टार ऐश्टन कूचर (Ashton Kutcher) के साथ अपने ही घर में सुबह-सुबह एक दुर्घटना घट गई जिसके चलते उनके पैर का अंगूठा टूट गया और इसी हादसे का जिक्र उन्होंने एक टीवी शो में किया। हालांकि अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

एसशाबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी शो ‘लाइव विद केली एंड रयान’ में 10 सितंबर को अपनी उपस्थिति के दौरान कूचर ने कहा कि एक अच्छे पिता बनने के उनके प्रयास से उन्हें चोट लग गई।

उनका कहना था कि रात को उनकी बेटी व्याट उनके कमरे में आई और बिस्तर पर आकर कूदने लगी जिसके बाद ऐश्टन ने उसे उठाया और उसे सुलाने के लिए बिस्तर की ओर जाने लगे और तभी उनका अंगूठा मुड़ गया।

उस वक्त रात के तीन बज रहे थे और ऐश्टन कोई अर्जेट केयर नहीं चाहते थे जिस वजह से उन्होंने खुद ही अपने टूटे हुए अंगूठे का इलाज करने का प्रयास किया।

हालांकि, अब वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।