
आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच गुरुवार को खेला जाएगा। केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस तो एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था।
इसलिए केकेआर और एसआरएच जब आमने-सामने होंगी ने सीजन का अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। केकेआर अपने होम ग्राउंड में एसआरएच से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। एसआरएच कई समस्याओं से जूझ रही है। एसआरएच की सबसे बड़ी परेशानी नियमित कप्तान पैट कमिंस हैं जो पीठ की चोट से उबर रहे हैं और टीम के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट – कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा मदद दे सकती है। पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिलता है, जिससे बॉल भी बल्ले पर अच्छी आती है। आउटफील्ड भी काफी तेज रहती है, इसके अलावा मैदान छोटा है तो ज्यादा चौके-छ्क्के भी लगते हैं। कोलकाता और हैदराबाद के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।
शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है जबकि मिडल ओवर्स में स्पिनर्स कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा कॉन्टेस्ट देखने को मिल सकता है। दूसरी पारी में ओस भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने को देख सकती है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अब तक कुल 100 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 42 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 57 मुकाबले जीते हैं। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला।
मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं- सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी।
कोलकाता नाइटराइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा।
Home / Sports / ईडन गार्डन्स में बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसकी बोलेगी तूती? पढ़ें पिच रिपोर्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website