
अभिनेत्री कैथरीन हीगल ने कहा कि वह 40 साल की होने पर बेहद रोमांचित महसूस कर रही हैं। कैथरीन ने 24 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन की शाम की तस्वीरे भी साझा कीं जिसमें वह बड़े-बड़े सिल्वर रंग के गुब्बारों के सामने खड़ी नजर आ रही हैं जिन पर 40 लिखा है। स्वेटर और जींस पहने तस्वीरों में वह मधुर मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं।
अपने पोस्ट में कैथरीन ने लिखा, ‘‘मैं अब आधिकारिक रूप से 40 साल की हो गई हूं। मैं वास्तव में 40 की होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी मां हमेशा कहती हैं कि बड़े होना बेहतर होता है। मॉम यह बिल्कुल सही है। 40 की उम्र में मैं कुछ खास तरह की आजादी महसूस कर रही हूं। मुझे शंकाओं, असुरक्षा, आत्म-घृणा, अनिश्चितता और 20 और 30 की उम्र की चिंताओं से आजादी मिली है।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website