
भारत और रूस ने शुक्रवार को अपनी 23वीं वार्षिक शिखर बैठक में नागरिक परमाणु ऊर्जा सहयोग को और व्यापक बनाने पर सहमति जताई। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एटॉमिक एनर्जी, एडवांस न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी और भारत में रॉकेट इंजन विकास में क्रांति को लेकर भारत को बड़ा तोहफा दिया है। दोनों देशों ने परमाणु ईंधन चक्र, कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना (केकेएनपीपी) के लिए लाइफ सायकल सपोर्ट, गैर-ऊर्जा उपयोग तथा शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक और उन्नत परमाणु प्रौद्योगिकी में नए सहयोग एजेंडा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग – नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई विस्तृत बातचीत में यह रेखांकित किया गया कि शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग भारत–रूस रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है, खासकर तब जब भारत सरकार 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को 100 गीगावॉट तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।
Home / Uncategorized / एटॉमिक एनर्जी, एडवांस न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी… भारत में रॉकेट इंजन विकास में क्रांति, पुतिन से बड़ा तोहफा मिला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website