
जॉर्जिया में अमेरिकी आर्मी बेस पर गोलीबारी हुई है। इस घटना में कम से कम पांच सैनिकों को गोली लगी है। जॉर्जिया स्थित फोर्ट स्टीवर्ट सैन्य अड्डे में ये घटना हुई है।
अमेरिका के जॉर्जिया में मिलिट्री बेस पर गोलीबारी हुई है। हथियारबंद हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 5 सैनिकों को गोली मारी है। अटलांटा से 386 किलोमीटर दूर स्थित फोर्ट स्टुअर्ट मिलिट्री बेस पर शूटिंग हुई है। घटना के बाद हमलावर को सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने सैन्य अड्डे और आसपास की चौकियों को सीज करते हुए क्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया है। यह घटना बुधवार करीब 11 बजे (भारत में रात के 9 बजे) हुई है।
जॉर्जिया राज्य के फोर्ट स्टीवर्ट बेस पर गोलीबारी में पांच सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। यह साफ नहीं है कि इस घटना में किसी की जान गई है या नहीं। सवाना के दक्षिण-पश्चिम में स्थित फोर्ट स्टीवर्ट मिसीसिपी नदी के पूर्व में सबसे बड़ी सैन्य चौकी है। ऐसे में इस बेस पर हमला अमेरिकी सेना के लिए बड़ा झटका है। अभी तक हमलावर की पहचान नहीं बताई गई है। गोलीबारी का मकसद भी अज्ञात है।
Home / News / अमेरिका के जॉर्जिया में मिलिट्री बेस पर अटैक, हमलावर ने 5 सैनिकों को मारी गोली, लॉकडाउन का ऐलान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website