
ब्रिस्बेन. लोगों का क्रिकेट को लेकर रुझान बढ़ाने के लिए नया एक्सपेरिमेंट किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्टेडियम में स्विमिंग पूल बनवाया गया है। पहली बार दर्शकों ने स्विमिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच का लुत्फ लिया। गाबा स्टेडियम में बनवाया गया है पूल…
– ये स्विमिंग पूल पर्थ के गाबा स्टेडियम में बनवाया गया है।
– 32 हजार लीटर की कैपेसिटी वाले इस पूल में 120 लोग बैठकर मैच देख सकते हैं। इस लग्जरी फैसिलिटी का इस्तेमाल करने के लिए दर्शकों का चयन लॉटरी से होता है। इसके लिए ड्रेस कोड भी है।
– यहां स्विम या बीच वियर पहनकर ही आ सकते हैं। हालांकि, यहां शराब और बियर पीने की इजाजत नहीं है।
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं लाइफ गार्ड
– सीए ने पूल में सिक्युरिटी के सख्त इंतजाम किए हैं।
– बीजिंग ओलिपिंक में 3 गोल्ड जीतने वाली स्विमर स्टेफनी राइस यहां लाइफ गार्ड हैं।
– सीए को यह आइडिया अमेरिका की नेशनल फटुबॉल लीग की टीम जैकसनविले जगुआर्स से मिला।
– यह टीम अपना स्विमिंग पूल फैन्स को पार्टी के लिए मुहैया कराती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website