
सिडनी। आस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न के बाहरी इलाके में स्थित इस्सेनडॉन हवाईअड्डे के निकट एक शॉपिंग सेंटर पर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये विमान पांच लोगों को लेकर जा रहा था।
विक्टोरिया स्टेट पुलिस मंत्री लिजा नेविले ने स्काई न्यूज को बताया, ‘ यहां जो कुछ भी हुआ वह एक बहुत ही दुखद घटना है। इस दुर्घटना की संभावित कारणों का पता नहीं चला है। ‘
इस टेलीविजन में दिखाया गया है कि इस्सेनडॉन हवाईअड्डे के निकट शॉपिंग सेंटर पर एक विमान में आग लगी है। दमकलकर्मियों को विमान के जले हुए मलवे को हटाते हुए दिखाया गया है।
नेविले ने कहा कि विमान में पांच लोग सवार थे। यह चार्टर विमान आस्ट्रेलिया और तस्मानिया के दक्षिणी द्वीप के बीच उड़ान भरा था।
पुलिस ने कहा कि यह विमान सुबह नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा, ‘ इस स्तर पर हुई संभावित जनहानि के बारे में कोई सूचना नहीं है।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website