Sunday , March 22 2026 3:42 AM
Home / News / ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़े समुद्री सैन्य अभ्यास शुरू

ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़े समुद्री सैन्य अभ्यास शुरू


कैनबराः ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा समुद्री सैन्य अभ्यास शुरू हो गया। रविवार को शुरू हुआ ये काकड़ू नामक सैन्य अभ्यास15 सितंबर तक चलेगा । इसमें भारत और चीन समेत 27 देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। इसमें 23 जहाज, 21 विमान और तीन हजार से ज्यादा नौसैनिक शामिल हैं। भारत ने आधुनिक हथियारों से लैस सहयाद्रि युद्धपोत को इसमें हिस्सा लेने के लिए भेजा है।

अभ्यास शुरू होने के मौके पर ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के रियर एडमिरल जोनाथन मीड ने मानव तस्करी व समुद्री लुटेरों से सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘बदलते रणनीतिक माहौल में अपनी जलसीमाओं में पीछे हटने के बजाए हमें अधिक मजबूती और गहराई से संवाद करने की जरूरत है।’