
टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ फेम मैथ्यू पेरी की इसी साल अक्टूबर महीने में मौत हो गई थी। 54 साल के मैथ्यू की मौत के कारणों को लेकर तभी से कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट आ गई है। इसमें केटामाइन के तेज प्रभाव को सबसे बड़ा कारक बताया गया।
नब्बे के दशक में मैथ्यू पेरी ने चैंडलर बिंग का किरदार निभाकर हर किसी के दिल में जगह बनाई। सिटकॉम F.R.I.E.N.DS. का यह किरदार आज भी करोड़ों लोगों के दिल के बेहद करीब है। यही कारण है कि 28 अक्टूबर 2023 को जब उनके निधन की खबर आई, तो हर आंख में आंसू थे। महज 54 साल की उम्र में मैथ्यू की मौत हुई। तब से ही यह सवाल बना हुआ था कि उनकी जान क्यों और कैसे गई। अब शुक्रवार को दिवंग एक्टर की ऑटोप्सी रिपोर्ट आ गई है। इसके मुताबिक, मैथ्यू पेरी की मौत एनेस्थेटिक केटामाइन के तेज प्रभाव से हुई।
लॉस एंजिल्स काउंटी के मेडिकल परीक्षक विभाग ने ऑटोप्सी यानी शव परीक्षण रिपोर्ट में यह भी कहा है कि मैथ्यू पेरी अपने स्विमिंग पूल के गर्म छोर में डूब गए। लेकिन यह उनकी मौत का एक प्रमुख कारण नहीं था। इसमें आगे कोरोनरी आर्टरी रोग और ब्यूप्रेनोर्फिन का भी जिक्र है, जिसका उपयोग ओपिओइड के इलाज के लिए किया जाता है। बताया गया है कि उनकी मौत के कारणों में ये भी शामिल हैं।
Home / Entertainment / ऑटोप्सी रिपोर्ट ने सुलझाई मैथ्यू पेरी की मौत की गुत्थी, पता चल गया कैसे गई F.R.I.E.N.DS. के चैंडलर की जान!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website