
बाबा वेंगा की अहम चेतावनी सच होती दिख रही है। ये भविष्यवाणी या धमकी स्मार्टफोन की लत से जुड़ी है। एनसीपीसीआर की रिपोर्ट बताती है कि लोग सोने से पहले फोन देखते हैं, जो बुरा असर डाल रही है।
बुल्गेरिया:बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की एक अहम भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा में है। बुल्गारिया की प्रसिद्ध अंधी फकीर बाबा वेंगा ने दशकों पहले स्मार्टफोन जैसे उपकरण के खतरे के बारे में चेतावनी दी थी। आज यह चेतावनी सच होती दिख रही है। स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है। बाबा वेंगा ने भी एक ऐसे भविष्य की कल्पना की थी, जहां लोग छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बहुत अधिक निर्भर हो जाएंगे और कई तरह की बीमारियों का सामना करेंगे। उनके बताए उपकरण (साइलेंट किलर) को स्मार्टफोन से जोड़ा जा रहा है।
बाबा वेंगा ने कहा था कि भविष्य में छोटे उपकरण मानव व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण रूप से बदल देंगे। उन्होंने कहा है कि शुरू में जीवन को आसान बनाने के लिए लाई गई ये तकनीक आखिर में मानव कल्याण के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। उन्होंने टेक्नोलॉजी के खतरे के बारे में जो गंभीर चेतावनी दी थी। उसे आज स्मार्टफोन के ज्यादा उपयोग के चलते नींद और आंखों से जुड़ी बीमारियों से जोड़ा जा सकता है।
डराती रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी – बाबा वेंगा एक बुल्गेरियाई रहस्यवादी शख्सियत थीं, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं। उनका असली नामवैगा डेंगिचेवा है और उनका जन्म 1911 में हुआ था। 1996 में 85 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई। कहा जाता है कि 12 साल की उम्र में एक तूफान में अपनी दृष्टि खोने के बाद उन्हें भविष्य देखने की शक्ति मिली थी। दावा किया जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं।
वेंगा को द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में भविष्यवाणी करने के लिए प्रसिद्धि मिली थी। बताया जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के लिए कही गई उनकी कई बातें सच साबित हुई थीं। उनकी भविष्यवाणी से पता चलता है कि 2025 में मानवता का विनाश शुरू हो जाएगा। ये एक के बाद एक विनाशकारी घटनाओं की सीरीज से होगा।
साल 2025 के लिए बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि ये मानवता के पतन का साल होगा। 2025 में प्रलयंकारी घटनाओं से मानवता की अंत की शुरुआत होगी। उनकी भविष्यणावी 2025 में यूरोप में एक भयावह संघर्ष शुरू होने की बात कहती है, जिससे भारी तबाही मचेगी और इस महाद्वीप की बड़ी आबादी बुरी तरह से इससे प्रभावित होगी।
Home / Uncategorized / बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो गई… हमारे घरों में दस्तक दे चुका है मशहूर भविष्यवक्ता का बताया साइलेंट किलर!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website