
लंदनः 31वें बाफ्टा अवॉर्ड का ऐलान हील ही में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में किया गया। बाफ्टा अवॉर्ड में फिल्म ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी’ का जलवा छाया रहा।
बता दें कि फिल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी ने बेस्ट फिल्म सहित कुल 5 अवॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म को बॉफ्टा अवॉर्डस में 9 नॉमिनेशन मिले थे। वहीं फिल्म द शेप ऑफ वाटर ने बेस्ट डायरेक्टर सहित कुल तीन अवॉर्ड अपने नाम किए।
खैर हम आपके लिए लेकर आए हैं बाफ्टा अवॉड्स की फुल लिस्ट।
बाफ्टा अवॉर्ड्स के विजेताओं की पूरी लिस्ट पर आप भी डालें एक नजर-
बेस्ट फिल्म- ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी’
बेस्ट एक्टर- गैरी ओल्डमैन, फिल्म- डार्केट्स्ट ऑवर
बेस्ट एक्ट्रैस- फ्रांसिस मैकडोरमैंड, फिल्म- थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी
बेस्ट डायरेक्टर- Guillermo del Toro, फिल्म- द शेप ऑफ वॉटर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ब्लेड रनर 2049
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीन प्ले- थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एलिसन जेनी, आई टोनाया
बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स- ब्लेड रनर 2049
बेस्ट एनिमिटेडे फिल्म- कोको
बेस्ट एडिटिंग- बेबी ड्राइवर
बेस्ट डॉक्युमेंट्री- I Am Not Your Negro
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म- Cowboy Dave
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन- Poles Apart
बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीन प्ले- कॉल मी बाई योर नेम
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सैम रॉकवेल, फिल्म- थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइऩ- द शेप ऑफ वॉटर
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- Phantom Thread
बेस्ट साउंड- ‘डंकिर्क
ऑउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी
ओरिजिनल म्यूजिक- Alexandre Desplat, फिल्म- द शेप ऑफ वॉटर
जानकारी के लिए बता दें कि ‘द शेप ऑफ वॉटर’ फिल्म को बाफ्टा अवार्ड्स 2018 में 12 नॉमिनेशन मिले थे। और फिल्म ‘डार्केस्ट ऑवर’ और ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी’ दोनों को नौ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे। वहीं ‘ब्लेड रनर 2049’ और क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म ‘डंकिर्क’ को आठ नॉमिनेशन मिले थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website