
अमेरिका के बाल्टीमोर में एक विशाल मालवाहक जहाज की टक्कर से दो किलोमीटर से अधिक लंबा फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज ढह गया। शिप के ब्रिज से टकराने से पहले जहाज पर मौजूद क्रू ने मैरीलैंड अधिकारियों को चेतावनी कॉल की थी कि शिप उनके कंट्रोल से बाहर है। जिसके चलते टक्कर से ठीक पहले ब्रिज पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था और कई लोगों की जान बच गई। बता दें कि शिप पर मौजूद 22 क्रू सदस्य भारतीय थे। इस हादसे के बाद अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शिप के क्रू तारीफ भी की क्योंकि उन सभी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इन सबसे परे अमेरिका की एक कंपनी फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स ने भारतीय क्रू का एक आपत्तिजनक कार्टून शेयर किया है।
फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स ने भारतीय क्रू का मजाक उड़ाते हुए नस्लवादी कार्टून शेयर किया है। इस कार्टून में सभी क्रू लंगोट पहने दिख रहे हैं और वो आने वाले खतरे को लेकर परेशान नजर आ रही है। फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स ने अपने इस कार्टून वीडियो में एक ऑडियो भी लगाया है। जिसमें कुछ लोग भारतीय लोगों को अपशब्द कहते दिख रहे हैं। इस कार्टून को शेयर करते हुए फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स ने लिखा- ब्रिज से टकराने से ठीक पहले दाली जहाज की रिकॉर्डिंग।
खूब हो रही आलोचना – फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स के इस कार्टून की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। भारतीय इकोनॉमिस्ट संजीव सान्याल ने कार्टून शेयर करके लिखा कि जहाज को चलाने वाला पायलट भारतीय नहीं बल्कि बाल्टीमोर क्षेत्र का ही था। क्रू ने पहले ही अधिकारियों को खतरे की सूचना दे दी थी, जिसकी वजह से कई लोगों की जान बचाई जा सकी। मैरीलैंड के मेयर ने भी इसके लिए भारतीय क्रू को हीरो कहा था। इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स के कार्टून को शर्मनाक बताया है। एक और यूजर ने लिखा कि ये लोग गंभीर मामले में भारतीय क्रू का मजाक बना रहे हैं जबकि गवर्नर ने खुद क्रू की तारीफ की थी।
Last known recording from inside the Dali moments before impact pic.twitter.com/Z1vkc828TY
— Foxford Comics (@FoxfordComics) March 26, 2024
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website