Tuesday , March 10 2026 5:59 AM
Home / Uncategorized / बांग्लादेश वायुसेना का ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, एक पायलट की मौत

बांग्लादेश वायुसेना का ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, एक पायलट की मौत


बांग्लादेश के चटगांव में बृहस्पतिवार को वायुसेना का एक लड़ाकू ट्रेनिंग प्लेन नदी के ऊपर क्रैश गया । पैराशूट के सहारे बाहर निकले दो पायलटों को बचा लिया गया लेकिन इन में से एक की मौत हो गई। सरकारी मीडिया के अनुसार ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस'(आईएसपीआर) के बयान में कहा गया है, ‘‘चटगांव के पतेंगा में बांग्लादेश वायुसेना का एक याक 130 प्रशिक्षु लड़ाकू विमान तकनीकी विफलता के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में चटगांव मेट्रोपोलिटन पुलिस की बंदरगाह क्षेत्र उपायुक्त शकीला सुलताना ने बताया कि विमान स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे कर्णफूली नदी के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पतेंगा के बोटक्लब के पास जा गिरा। सरकारी समाचार संगठन बीएसएस न्यूज के अनुसार सुलताना ने कहा कि पैराशूट की मदद से बाहर निकले दो घायल पायलटों को कम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया जहां स्क्वाड्रन लीडर मुहम्मद आसिम जव्वाद की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि गोताखोर, अग्निशमन कर्मी एवं बंदरगाह पर खड़े विभिन्न जहाजों के नाविक दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे का पता लगाने में जुटे हैं।