
मुंबई: सुनने में अाया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म में खलनायिका के रूप में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी ट्वीटर के जरिए दी है। ऑनलाइन बातचीत में अभिनेत्री ने फिल्म में अपने चरित्र के बारे में जानकारी शेयर की है।
अापको बता दें कि ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने बताया कि यह एक हास्य प्रधान फिल्म है और इसमें उसने एक खलनायिका की भूमिका अदा की है। प्रियंका ने फिल्म में मुख्य खलनायिका की भूमिका अदा की है। यह फिल्म मई 2017 में प्रदर्शित होगी। ‘बेवॉच’ 90 के दशक में इसी नाम से बने धारावाहिक का फिल्मी रीमेक है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website