
कराची: केपटाऊन में इस हफ्ते होने वाली आई.सी.सी. की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिए जाने वाला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पी.सी.बी.) दल बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को उनकी ‘भारत-पाक संबंधों’ और क्रिकेट रिश्तों पर हालिया टिप्पणी के कारण सैंसर करने की मांग करेगा।
पी.सी.बी. के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी अब इस शक्तिशाली कार्यकारी समिति के प्रमुख हैं और उनके साथ मुख्य परिचालन अधिकारी सुभान अहमद केपटाऊन में होने वाली बैठक में भाग लेंगे क्योंकि अध्यक्ष शहरयार खान लंदन में हुई दिल की सर्जरी से अभी तक उबरे नहीं हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website