
इंसान को रहने और अपना सिर ढ़कने के लिए एक छत की जरूर होती है। इसके लिए इंसान कोई न कोई इंतजाम कर ही लेता है। कोई झोपड़ी डालकर अपने घर बना लेता है तो कुछ पहाड़ी को काटकर ही अपने रहने की जगह बना लेता है। आपने भी दुनिया में ऐसे कई घर और रेस्टोरेंट देखें होंगे जो, किसी बड़ी सी पहाड़ी को काटकर या जमीन को खोद कर बनाए होते हैं। आज हम एक ऐसे ही घर की बात करने जा रहे है, जिसको एक गुफा काटकर बनाया गया है, जिनके बारे में शायद आपने कभी सुना भी न हो।
यह घऱ कोई आज का बना हुआ नहीं है, बल्कि 700 साल पुराना माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 1999 में एंजेलो नामक व्यक्ति ने तेज तूफान से बचने के लिए गुफा में शरण ली। तब उसको पता नहीं था कि यह गुफा है उसका एक दिन खूबसूरत आशियाना बन जाएगा। एंजेलो ने इस गुफा की निलामी के दौरान इसको खरीद लिया था। उसने पत्थरों को काट काट कर गुफा में रहने के लिए आशियाना बनाना शुरू कर दिया, जिसको बनाने में लगभग 1000 घंटे लगे।
ऐसा कहा जाता है कि एंजिलो ने इस गुफा में घर बनाने के लिए 80 टन का मलबा हटाया था इस घर में पानी की व्यवस्था के लिए पाइप लाइंस भी बिछाई गई है। अगर आप इस गुफा में रह कर एक रात का मजा लेना चाहते है तो आपको 288 डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। इस गुफा में बने खूबसूरत घर को देखते लोगों की भीड़ अक्सर लगी रहती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website