Wednesday , March 25 2026 8:03 AM
Home / Entertainment / टर्टलनेक टाॅप मे स्टाइलिश दिखी बेला हदीद, हाॅटेल के बाहर यूं दिए पोज

टर्टलनेक टाॅप मे स्टाइलिश दिखी बेला हदीद, हाॅटेल के बाहर यूं दिए पोज


हॉलीवुड मॉडल बेला हदीद को अक्सर फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते देखा जाता है। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। बेलाअपनी बोल्ड लुक और फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं ।
हाल ही में बेला को एक हाॅटेल के बाहर स्पाॅट हुईं। इस दौरान 23 की हसीना व्हाइट टर्टलनेक टाॅप और पैंट में स्टाइलिश दिखीं।
इसके साथ उन्होंने मल्टीकलर की जैकेट कैरी की है। रेस्टोरेंट के बाहर बेला ने कातिलाना अंदाज से सबका दिल जीत लिया। उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुईं हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि अमेरिकन फैशन सुपरमॉडल बेला अपनी फैन फॉलोइंग को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं।