
हॉलीवुड एक्ट्रेस बेला हदीद अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जब 74वें कान्स फेस्टिवल में पहुंची तो सबकी नजरें उन पर अटक गई। बेला के अनोखे लुक को देख सभी फिदा हो गए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में बेला ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्ड का फेफड़ों के आकार का नेकलेस पहना हुआ है। ड्रेस के बेला ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में बेला हॉट लग रही है। एक्ट्रेस के नेकलेस ने लोगों को आकर्षित किया। नेकलेस ने बेला के लुक को खूबसूरत बना दिया। बेला कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें कान्स फेस्टिवल में बेला के अलावा इजाबेल गौलार्ट, जोडी टर्नर स्मिथ और निधि सुनील ने भी शिरक्त की। इन सभी एक्ट्रेसेस के लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया।
Home / Entertainment / कान्स फेस्टिवल में बेला हदीद का ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज, एक्ट्रेस के नेकलेस पर अटकी फैंस की निगाहें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website