
अभिनेता बेन एफ्लेक नए हेयरस्टाइल में नजर आए। उनका फिलहाल रिहैब में इलाज चल रहा है। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘गोन गर्ल’ अभिनेता को नए हेयरकट में मालिबु वेव सैलून से बाहर निकलते देखा गया।
इस दौरान एफ्लेक ने नीले रंग की जींस और ग्रे टीशर्ट पहनी हुई थी।
बेन एफ्लेक को अगस्त में रिहैब में भर्ती कराया गया था। उन्हें शराब पीने की लत के चलते तीसरे बार भर्ती कराया गया है। वह पहली बार 2001 में जबकि दूसरी बार 2017 में रिहैब गए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website