
पाॅप सिंगर बियोंसे अपने बोल्ड लुक्स से हमेशा ही फैंस को इंप्रेस करती हैं। हसीना की तस्वीरें तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में बियोंसे पति Jay-Z के साथ आउटिंग पर निकली।
इस दौरान 38 की बियोंसे गोल्डन कोट में स्टाइलिश दिखीं। ड्रेस के साथ सटबल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, शेड्स और ओपन हेयर उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं।
वहीं उनके पति फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिख रहे हैं। बियोंसे बेहद स्टाइलिश और स्वैग अंदाज में पति के साथ पोज दे रही हैं।
बता दें 38 की बियोंसे अमेरिका समेत दुनियाभर में बहुत फेसम हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 106 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बियोंसे ने अपनी सिंगिंग का जादू दुनिया का सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी में बिखेर चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website