
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ऐसी हरकते करते दिखते हैं, जिससे इस बात को लेकर सवाल उठता है कि क्या वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं या नहीं। इसके अलावा यह भी सवाल उठता है कि क्या उन्हें फिर चुनाव लड़ना चाहिए? अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर स्टेज पर फ्रीज हो गए। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें संभाला और स्टेज से ले गए। ओबामा के उन्हें संभालने का वीडियो खूब देखा जा रहा है। इससे बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। पहले भी बाइडेन के इस तरह के वीडियो सामने आते रहे हैं, जिसे देखकर लगता है कि वह चीजें भूल जाते हैं।
ओबामा के साथ बाइडन शनिवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एक फंडरेजर कार्यक्रम में थे। कार्यक्रम के अंत में लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में भीड़ ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। तब बाइडेन किसी मूर्ति की तरह एक ही मुद्रा में खड़े रहे और लोगों को देखते रहे। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति ओबामा हंसते हुए हाथ हिलाते रहे। बाद में उन्होंने धीरे से बाइडन का हाथ पकड़ा और धीरे-धीरे अपने साथ ले जाने लगे। जब ओबामा ने उनका हाथ पकड़ा तो ऐसा लगा जैसे बाइडन नींद से जागे हों।
ओबामा ले गए अपने साथ – पर्दे के पीछे जाने से पहले ओबामा को बाइडन की पीठ थपथपाते हुए और उनके कान में कुछ फुसफुसाते हुए देखा जा सकता है। यह सबसे नई घटना है, जिसने उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों को फिर से जन्म दिया है। यह घटना जी-7 शिखर सम्मेलन के कुछ दिनों बाद देखने को मिली है, जहां बाइडन बाकी नेताओं से दूर जाने लगे थे। इस दौरान बाइडन को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी वापस उनकी जगह पर लाई थीं। वहीं बाकी नेताओं ने उन्हें घेर लिया था।
मीटिंग में सो जाते हैं बाइडन – 0पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान बाइड एक पल के लिए फिर स्थिर हो गए थे। वीडियो फुटेज में दिख रहा था कि बाइडेन स्थिर हैं। जबकि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और बाकी लोग डांस कर रहे थे। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बाइडन का ध्यान कहीं और है। इसके आलावा भी कई बार ऐसे मामले आए हैं, जब वह मीटिंग या कार्यक्रमों में सो जाते हैं। यही कारण है कि अमेरिका में लोग उनका मजाक बनाते हुए उन्हें ‘स्लीपी जो’ कहते हैं। एयरफोर्स 1 की सीढ़ियों पर वह अनगिनत बार लड़खड़ा चुके हैं।
Home / Video / स्टेज पर फिर मूर्ति बनकर खड़े हो गए बाइडन, इस बार ओबामा ने बचाई इज्जत, स्वास्थ्य को लेकर फिर उठे सवाल?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website