
जेम्स बॉन्ड सीरीज की आगामी फिल्म ‘नो टाइम टू डाइ’ का नया गाना रिलीज हो गया है, जिसे ग्रैमी अवॉर्ड विजेता गायिका बिली ईलिश ने गाया है। बिली ने ट्वीट किया, “नो टाइम टू डाइ-007 की आगामी फिल्म के लिए थीम सॉन्ग।”
इस गाने के साथ वह अडेल, सैम स्मिथ, एलिसिया कीज, मैडोना, शर्ली बस्सी, नैंनी सिनात्रा और टीना टर्नर जैसे गायक-गायिकाओं की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने दशकों से जेम्स बॉन्ड के कुछ बेहद ही मशहूर थीम गीतों को अपनी आवाज दी है।
मेट्रो डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, बिली ने अपने भाई फीनिस के साथ मिलकर इस गाने को लिखा है।
जेम्स बॉन्ड सीरीज की इस नई फिल्म में अभिनेता डैनियल क्रेग मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website