
मिशन बंगाल के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई प्रमुख संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें अलीपुरद्वार में जनसभा, नागराकाटा में चाय बागान श्रमिकों के साथ जनसभा, मयनागुड़ी में भव्य रोड शो और सिलीगुड़ी जोन के प्रवासी कार्यकर्ता बैठक शामिल हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्र प्रथम सिद्धांत को दोहराया था।
नितिन नबीन ने क्या कहा? – इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उन नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान से प्रेरणा लें, जिन्होंने बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में योगदान दिया और पार्टी के विस्तार को और आगे बढ़ाएं।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमने अपने समर्थकों के लिए एक डिजिटल प्रशिक्षण मंच शुरू किया है। इसके माध्यम से हम बीजेपी की विचारधारा को समाज के भीतर और गहराई तक पहुंचा सकेंगे। यह डिजिटल इकोसिस्टम है, जो पार्टी के कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से और अधिक निपुण बनाएगा।
ऐप का लिया जा रहा सहारा – बीजेपी ने एक नया डिजिटल प्रशिक्षण अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाभियान 2026 भी शुरू किया है। इस अभियान के तहत डिजिटल लर्निंग प्लैटफॉर्म के जरिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य करोड़ों कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से लैस कर पार्टी की विचारधारा और सरकारी उपलब्धियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। ऐप का सहारा भी लिया जा रहा है।
Home / Uncategorized / मिशन बंगाल के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत, दो दिनों तक पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे नितिन नबीन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website