
संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया से प्रतिबंधित वस्तुओं को ढोने के लिए दस जहाजों को ब्लैकलिस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है।
प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार गुरुवार अपराह्न से पहले सर्वसम्मति से संचालित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उत्तर कोरिया प्रतिबंध कमेटी के 15 सदस्यों द्वारा आपत्ति दर्ज नहीं कराने की स्थिति में अमेरिकी प्रस्ताव पारित हो जाएगा। सभी देशों को ब्लैकलिस्ट सूची में शामिल जहाज को अपने बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website