Sunday , March 22 2026 5:11 AM
Home / News / कनाडा की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में विस्फोट से भड़की आग

कनाडा की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में विस्फोट से भड़की आग


टोरंटोः कनाडा की सबसे बड़ी रिफाइनरी में विस्फोट और आग लगने से कई कर्मचारी घायल हो गए। कंपनी के कार्यकारी अधिकारी केविन स्कॉट ने बताया कि सेंट जॉन, न्यू ब्रन्सविक में स्थित इर्विंग ऑयल रिफाइनरी के डीजल रिफाइनिंग सेक्शन में सोमवार को खराबी के कारण विस्फोट हो गया।PunjabKesariअधिकारियों ने बताया कि संयंत्र के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और चार लोगों को मामूली चोटों की वजह से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में रिफाइनरी से रुक रुककर निकलती लपटें और धुएं का गुबार नजर आ रहा है। PunjabKesari
देश की इस सबसे बड़ी रिफाइनरी में एक दिन में 300,00 बैरल के रिफाइंड उत्पाद बनाने की क्षमता है।