
‘ब्लिंग एम्पायर’ की एक्ट्रेस केली ली एमआई के घर खुशियां का माहौल है। एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विलियम के साथ बच्ची का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रही हैं। केली अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और अपनी बेटी का हाथ पकड़ रखा है। यकीनन ये पल उनके फैंस के लिए भी बेहद खास है।
इस फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘हैप्पी ईस्टर, मेरी प्यारी बच्ची को। आपका इस दुनिया में स्वागत है। आपको चारों तरफ से प्यार और दुआएं मिल रही हैं। अभी काफी लोगों से आपको मिलना है। फिलहाल, इस प्यारी दुनिया में आपका स्वागत है।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website