
सिडनी: पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बोर्डर ने आज भारत के खिलाफ पुणे में पहले टेस्ट मैच के दौरान मैट रेनशॉ के पेट में गड़बड़ी के कारण पारी के बीच में रिटायर होने की आलोचना की। रेनशॉ ने अपने सलामी जोड़ीदार डेविड वार्नर के आउट होने के तुरंत बाद अंपायर से बात की। उन्होंने उसी समय क्रीज पर उतरे बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से भी बात की और फिर ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया और रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गये।
रेनशॉ का इस तरह से क्रीज छोडऩा हालांकि बोर्डर को नागवार गुजरा। इस सलामी बल्लेबाज ने फिर वापसी की और कुल 68 रन बनाये। बोर्डर ने फोक्स स्पोट्र्स से कहा, ‘‘एक कप्तान के तौर पर मैं इससे खुश नहीं होता। मैंने एेसे पहले कभी नहीं देखा। उसका उसी समय पेट खराब हुआ और वह शायद डेविड वार्नर के आउट होने के तुरंत बाद दौड़ लगाकर शौचालय जाने की कोशिश कर रहा था। ’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website