Friday , April 3 2026 2:56 AM
Home / Sports / वाइफ के साथ ऐसे मस्ती कर रहे हैं भज्जी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

वाइफ के साथ ऐसे मस्ती कर रहे हैं भज्जी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

8
नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ जमकर नए साल का जश्न मनाया हैं। यॉट पर इस सेलिब्रेशन की गीता ने कई फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की। गीता ने कुछ दिनों पहले ही ट्वीट किया था कि वो मुंबई रवाना हो रही हैं। बता दें कि गीता दिसंबर में ही लंबे समय बाद इंडिया लौटी हैं।

गीता बसरा ने जुलाई, 2016 में लंदन में बेटी को जन्म दिया था। वो मां बनने के कई महीने पहले से वहां थीं। गीता और उनकी फैमिली लंदन में ही रहती है। हरभजन भी लंबे समय से गीता के पास ही थे। गीता दिसंबर 2016 में ही इंडिया लौटी हैं। हाल ही में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दोनों अपनी 5 माह की बेटी हिनाया के साथ भी नजर आए थे। इसके पहले इस कपल ने क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में भी जमकर धमाल मचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *