
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। इस बीच दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और टेक्नोलॉजी शेयरिंग पर चर्चा जारी है। ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली और अन्य रक्षा परियोजनाओं के लिए बड़े समझौते की संभावना है। इंडोनेशिया ने कॉन्फिडेंशियल क्लॉज पर सहमति व्यक्त की जो टेक्नोलॉजी चोरी को रोक सकेगा।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति देश के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच डिफेंस डील को लेकर भी बातचीत भी जारी है। भारत और इंडोनेशिया रक्षा सहयोग और टेक्नोलॉजी शेयरिंग के लिए एक रूपरेखा समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं। यह डिफेंस डील सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, एयर डिफेंस सिस्टम और पनडुब्बी निर्माण टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर जैसी कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए रास्ता खोल सकता है।
ब्रह्मोस को लेकर होगा करार – हमारे सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों ने कहा कि बड़ा समझौता हाई लेवल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने और हथियार सिस्टम के मिलकर उत्पादन के लिए एक विश्वसनीय और कानूनी आधार प्रदान कर सकता है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में चार दिवसीय यात्रा पर भारत आने पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि ब्रह्मोस सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली के लिए चल रही चर्चाओं को इस बड़े समझौते के तहत तैयार किया जा सकता है क्योंकि इंडोनेशियाई पक्ष ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में रुचि व्यक्त की है। सरकार-से-सरकार के आधार पर रूस के लिए भी सुविधा की एक परत जुड़ जाएगी, जो ब्रह्मोस कार्यक्रम में बराबर का भागीदार रहा है।
Home / Uncategorized / ब्रह्मोस, एयर डिफेंस सिस्टम… भारत-इंडोनेशिया के बीच डिफेंस डील पर कहां तक पहुंची बात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website