
सिडनी: एक गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की की तारीफ करने पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को ऐसी सजा दी कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। मामला कजाखस्तान का है जहां एक महिला झांना नूरज्हानोवा (36) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया। बताया जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी बहन के सामने किसी दूसरी लड़की की तारीफ की थी जिससे महिला नाराज थी।
यूके मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक महिला को अपने ब्वॉयफ्रैंड के मोबाइल में उस महिला की कई तस्वीरें भी मिली जिससे वो काफी भड़क गईं और उसने ब्वॉयफ्रैंड को सबक सिखाने के लिए प्लान बनाया। महिला ने पहले अपने ब्वॉयफ्रैंड को सेक्स गेम के लिए अपने कमरे में बुलाया। गेम के बहाने उसने अपने ब्वॉयफ्रैंड के हाथ और पैर स्कार्फ से बांध दिया और उसे 2 दवाइंया खाने को दी जिससे इंसान का शरीर कमजोर हो जाता है।
ब्वॉयफ्रैंड पर जब दवा का असर शुरू होने लगा उसके महिला ने उसके कपड़े उतारे और दूसरी महिला के बारे में तारीफ करने के लिए उसे टार्चर करने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने एल्युमिनियम की छड़ी से ब्वॉयफ्रैंड के सिर, चेहरे और छाती पर कई वार किए। महिला सिर्फ यही नहीं रुकी और उसने डॉक्टर द्वारा प्रयोग की जाने वाले छुरी से ब्वॉयफ्रैंड के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। महिला की पहचान झांना नूरज्हानोवा के रुप में हुई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के ब्वॉयफ्रैंड को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को इस मामले में 10 साल तक की सजा हो सकती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website