
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों की वजह से नकारात्मक ऊर्जा आती है। इन नकारात्मक ऊर्जा वाली चीजों को घर में रखने से जातक को दुर्भाग्य और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जातक को घर में नहीं रखना चाहिए।
अक्सर देखा जाता है लोगों के घरों में फटे-पुराने कपड़ों की एक पोटली होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
वास्तु के मुताबिक देवी-देवताओं की फटी और पुरानी तस्वीरें या खंडित हुईं मूर्तियों से भी घर में आर्थिक तंगी आती है। इसी कारण उन्हें पीपल के पेड़ के नीचे रख दें या किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।
किसी भी प्रकार की टूटी-फूटी या गैर-जरूरी वस्तु को घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है, जिसकी वजह से लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में बनने वाले मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें, इनसे आपके अच्छे कार्य होना शुरू हो जाएंगे।
घर की छत पर कबाड़ा या फालतू सामान बिल्कुन नहीं रखें। कई लोग अपने घर में अनावश्यक पत्थर, नग, अंगुठी, ताबीज जैसे सामान रख देते हैं। इसके कारण घर में गरीबी बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में डूबती हुई नाव या जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे जातक के मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और लगातार इन चित्रों को देखते रहने से जीवन में अच्छी घटनाएं घटना बंद हो जाती हैं।
घर या ऑफिस की कोई भी आलमारी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। टूटी अलमारी पैसों के नुकसान का कारण बनती है। इसके अलावा काम नहीं होने पर अलमारी को हमेशा बंद करके रखें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website