Tuesday , April 14 2026 10:10 PM
Home / News / कैमरून: आतंकी संगठन के खिलाफ जंग के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर क्रेश, सीनियर कमांडर समेत 3 अफसरों की मौत

कैमरून: आतंकी संगठन के खिलाफ जंग के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर क्रेश, सीनियर कमांडर समेत 3 अफसरों की मौत

17
कैमरुन। कैमरून में आतंकवादी संगठन बोको हराम के विरूद्ध लड़ाई की अगुवाई कर रहे कैमरुन के एक वरिष्ठ कमांडर और तीन अन्य अधिकारियों की गश्त के दौरान हैलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुदूर उत्तरी क्षेत्र के बोगो जिले में रविवार शाम को हैलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यहां कैमरुन की सेना और क्षेत्रीय टास्क फोर्स पिछले दो सालों से आतंकवादी संगठन के विरुद्ध युद्ध लड़ रही है।

सरकार ने वक्तव्य जारी कर कहा जनरल जेकब कोडजी चौथे संयुक्त सैन्य क्षेत्र और बोको हराम के विरुद्ध लड़ाई के प्रमुख थे। इस दुर्घटना में तीन अन्य अधिकारी की भी मौत हो गई है।
दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *