
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस के साथ उनकी पहन परिणीति चोपड़ा भी है। हाल ही में प्रियंका ने ईस्टर के मौके बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।
प्रियंका ने पांच तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मालती व्हाइट टी-शर्ट नजर आ रही है। प्रियंका उसके पीछे दिखाई दे रही है। दूसरी तस्वीर में मालती और प्रियंका मैचिंग आउटफिट में दिख रही हैं।
एक्ट्रेस बेटी के किस कर रही है और मिरर सेल्फी ले रही है। बाकी की तस्वीरों में मातली खेलती हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें प्रियंका कुछ समय पहले अमेरिका से भारत आईं है। इंडिया में उन्होंने कुछ समय गुजारा और फिर वेकेशन एंजॉय करने लंदन चली गईं।
काम की बात करें तो प्रियंका हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली है। ये सीरीज 28 अप्रैल से स्ट्रीम होने जा रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website