Wednesday , March 11 2026 12:11 AM
Home / Uncategorized / कनाडा ने भारत के साथ व्यापार संधि पर बातचीत रोकी, बनाया ये बहाना

कनाडा ने भारत के साथ व्यापार संधि पर बातचीत रोकी, बनाया ये बहाना


कनाडा ने तीन महीने पहले शुरू की भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार संधि पर बातचीत फिलहाल रोक दी है। दोनों देशों ने मई में कहा था कि उनका लक्ष्य विवादों से निपटने के लिए एक तंत्र स्थापित करते हुए व्यापार बढ़ाने का है और इस उद्देश्य को लेकर इसी वर्ष एक प्रारंभिक समझौता किया जाएगा लेकिन G20 को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की भारत यात्रा से पहले ही कनाडा ने बहाना बनाकर इसे आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया है।
जबकि पिछले महीने एक शीर्ष भारतीय व्यापार अधिकारी ने भी कहा था कि भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर कनाडा और अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय मुक्त व्यापार वार्ता आयोजित करने की योजना बनाई है।लेकिन कनाडा ने शुक्रवार को अप्रत्याशित रूप से कहा कि उसने भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार संधि पर बातचीत रोक दी है। कनाडा और भारत एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के बारे में 2010 से बातचीत कर रहे हैं। वार्ता औपचारिक रूप से पिछले वर्ष फिर से शुरू की गई थी।
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की अगले हफ्ते भारत यात्रा से पहले एक अधिकारी ने उनके हवाले से बताया कि व्यापार वार्ता लंबी एवं जटिल प्रक्रियाएं हैं। हमने यह देखने के लिए इसे रोका है कि हम कहां हैं। कनाडा में भारत के दूत संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कनाडा की प्रेस को बताया कि ओटावा ने पिछले महीने ही बिना कारण बताए ही वार्ता पर विराम की मांग की थी । भारत और कनाडा ने मई में कहा था कि उनका लक्ष्य विवादों से निपटने के लिए एक तंत्र स्थापित करते हुए व्यापार बढ़ाने और निवेश का विस्तार करने के लिए इस वर्ष एक प्रारंभिक समझौते पर मुहर लगाना है।