Monday , December 22 2025 1:36 AM
Home / News (page 1505)

News

उ.कोरियाई परीक्षण उकसावे वाला: अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच आर मैकमास्टर ने रविवार को उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को उकसावे वाला बताते हुए कहा कि चीन समेत अन्य सहयोगी देशों के साथ हम विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। मैकमास्टर ने एक कार्यक्रम में कहा ‘‘उत्तर कोरिया की ओर से यह नवीनतम मिसाइल परीक्षण सिर्फ उत्तेजक और अस्थिर और धमकी के …

Read More »

मैराथन नाश्ते के लिए दुबई का गुरुद्वारा गिनीज बुक में शामिल

दुबई। दुबई में एक गुरुद्वारा को गिनीज बुक में जगह मिली है। गुरुनानक दरबार गुरुद्वारा ने गुरुवार को “विविधता के लिए नाश्ता” का आयोजन किया था। इस अनूठे प्रयास में 101 देशों के 600 लोगों को मुफ्त नाश्ता कराया गया। कई देशों के लागों के शामिल होने से गुरुद्वारा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में जगह पाने में कामयाब हुआ है। जेबेल …

Read More »

चीन ने कहा- उत्तर कोरिया आैर अमरीका के बीच कभी भी छिड़ सकता है युद्घ

बीजिंग। चीन ने उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर कहा है कि दोनों पक्षों के बीच कभी भी युद्ध शुरू हो सकता है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कल कहा था कि अगर युद्ध होता है तो कोई भी इसका विजेता नहीं होगा। वैंग ने कहा, ‘हमें महसूस होता है कि किसी भी समय …

Read More »

मंगल जाने वाले अंतरिक्षयान के पहले मिशन में देरी की संभावना: नासा

वॉशिंगटन: अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आज कहा कि अंतरिक्षयात्रियों को पृथ्वी की कक्षा के बाहर और अंतत: मंगल तक पहुंचाने के लिए विकसित आेरियन डीप-स्पेस कैप्सूल के पहले दो मिशनों में देरी की संभावना है। नासा के इंसपेक्टर जनरल के कार्यालय की रिपोर्ट में इस संबंध में तकनीकी और बजट संबंधी चुनौतियों का हवाला दिया गया है। स्पेस लांच …

Read More »

राष्ट्रीय स्मारकों को बनाए रखने के लिए डैमोक्रेट सीनेटर ट्रंप पर डाल रहे हैं दबाव

वॉशिंगटन: पश्चिमी डैमोक्रेट सीनेटर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व राष्ट्रपति बराक आेबामा द्वारा लाए गए भूमि सुरक्षा उपायों को रद्द नहीं करने का दबाव बना रहे हैं। इसके दायरे में यूटा का बियर्स इयर्स नेशनल मॉन्यूमेंट भी शामिल है। पिछले साल दिसंबर में आेबामा ने 13 लाख एकड़ भूमि पर स्मारक बनवाए थे जिससे उटा के रिपब्लिकन नाराज …

Read More »

तुर्की जनमत-संग्रह से पहले हमले की साजिश रचने वाले IS के 5 संदिग्ध गिरफ्तार

इस्तांबुल: तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन से कथित संपर्क रखने वाले 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिन पर रविवार को होने वाले जनमत-संग्रह से पहले सनसनीखेज हमले करने की साजिश रचने का संदेह है। अनादोलू समाचार एजेंसी के अनुसार पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद शुक्रवार को इस्तांबुल में …

Read More »

ट्रंप ने अफगानिस्तान में गिराया मदर ऑफ ऑल बॉम्ब, रूस के पास है बमों का बाप

अमेरिका ने गुरुवार को अफगानिस्तान में आतंकी संगठन आईएस के ठिकानों पर सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराया। दावा किया जा रहा है कि इस हमले में सैकड़ों आईएस आतंकियों की मौत हुई है। हालांकि कोई आधिकारिक आंकड़ा अब भी समाने नहीं आया है। जो बम अमेरिका ने अफगानिस्तान में गिराया है उसका वजन 9797 किलो था और इसमें 11 …

Read More »

अब ट्रंप ने नाटो को दुनिया के लिए जरूरी बताया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो पर दिए अपने पूर्व बयान से भी अब पलट गए हैं। पूर्व में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को अप्रासंगिक गठजोड़ बताने वाले ट्रंप ने अब उसे दुनिया के लिए जरूरी बताया है। व्हाइट हाउस पहुंचे नाटो के महासचिव जेंस स्टॉलटेनबर्ग का न केवल गर्मजोशी से स्वागत किया बल्कि साथ में लंबी संयुक्त …

Read More »

पूर्व सैन्य अधिकारी के लापता होने को लेकर पाक ने भारत पर अंगुली उठाई

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज दावा किया कि नेपाल में उसके एक पूर्व सैन्य अधिकारी को ‘विदेशी खुफिया एजेंसियों’ ने अपने जाल में फंसाया होगा और फिर उसका अपहरण कर लिया होगा। पाकिस्तानी सेना का पूर्व सैन्य अधिकारी मुहम्मद हबीब जहीर बीते छह अप्रैल को नेपाल के लुम्बिनी में रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। एेसा लगता है कि वह लुम्बिनी …

Read More »

सेनेगल में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 22 लोगों की मौत

दकार: सेनेगल में मुस्लिम समुदाय के एक धार्र्मिक कार्यक्रम के दौरान आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 87 लोग झुलस गए। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मदीना गौनास इलाके में कल धार्मिक कार्यक्रम दौरान आग लगी। अधिकारी ने कहा कि करीब 20 लोगों की हालत गंभीर है।

Read More »